Budget 2024: शिक्षा के लिए जाने क्या हुआ है खास

TCN डेस्क। 
नई संसद में आज यानी गुरुवार को आम चुनाव से पहले मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का छठा बजट पेश करने जा रही हैं। इस अंतरिम बजट में चुनाव से पहले आम आदमी को के लिए कई बड़े ऐलान होने की उम्मीद है। इस बजट में युवाओं के लिए स्टार्टअप और शिक्षा के क्षेत्र में भी कई बड़ी घोषणाएं होंगी।

युवाओं के लिए क्या?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि युवा शक्ति प्रौद्योगिकी के लिए योजना तैयार किया जाएगा। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा, "स्किल इंडिया के तहत 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। 54 लाख युवाओं को कुशल और पुनः कुशल बनाया है।
वित्त मंत्री ने कहा, "देश को गर्व है कि हमारे युवा खेलों में नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। 2023 में एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों में अब तक की सबसे अधिक पदक तालिका उच्च आत्मविश्वास स्तर को दर्शाती है। शतरंज के कौतुक और हमारे नंबर 1 रैंक के खिलाड़ी प्रज्ञानानंद ने 2023 में मौजूदा विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ी। आज भारत में 80 से अधिक शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं जबकि 2010 में यह संख्या 20 से कुछ अधिक थी।"
युवाओं को सशक्त बनाने पर भी काम किया है। तीन हजार नए आईटीआई खोले गए हैं। 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। एशियाई खेलों में भारत के युवाओं को कामयाबी मिली है।

शिक्षा के लिए हुई क्या घोषणाएं?

मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए नई समिति बनेगी। 3000 नए आईटीआई स्थापित किए हैं। बड़ी संख्या में संस्थागत उच्च शिक्षा का विकास किया गया। 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स और 390 विश्वविद्यालय शामिल हैं।
 The Campus News के टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें https://t.me/tcnthecampusnews The Campus News के व्हाट्स एप से जुड़ने के लिए क्लिक करें WhatsApp Channel https://whatsapp.com/channel/0029Va9lcjC3LdQamEa9mF0f

Post a Comment

और नया पुराने

और खबरें पढ़ें...